Uncategorized

सीएमपीडीआई सीएमडी से कर्मचारियों की समस्याओं पर हुई चर्चा

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: सीएमपीडीआई के संवाद कार्यक्रम के बाद सीएमपीडीआई के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक चौधरी शिवराज सिंह से शिष्टाचार मुलाकात कर कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।

बैठक में डीपीसी एवं पदोन्नति, मेडिकल रेफरल व्यवस्था, बरकाकाना में आवास की कमी, जी+4 क्वार्टरों में लिफ्ट की सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा नए आवासों के निर्माण जैसे विषय उठाए गए। इन समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए सकारात्मक पहल का आग्रह किया गया। उम्मीद जताई गई कि प्रबंधन के सहयोग से कर्मचारियों और उनके परिवारों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में सार्थक निर्णय लिए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *