Uncategorized

सीसीएल के 240 अधिकारियों को नेतृत्व और प्रबंधन का प्रशिक्षण देगा आईआईएम रांची

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: सीसीएल ने अधिकारियों की प्रबंधकीय क्षमता और नेतृत्व कौशल विकसित करने के लिए भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) रांची के साथ शुक्रवार को समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। इस साझेदारी के तहत सीसीएल के विभिन्न विभागों और ग्रेड के 240 अधिकारियों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।

समझौते के तहत अधिकारियों को रणनीतिक सोच, निर्णय लेने की क्षमता, नेतृत्व कौशल और बदलती व्यावसायिक परिस्थितियों के अनुरूप कार्य करने का प्रशिक्षण मिलेगा। इसका उद्देश्य कोयला उद्योग की बदलती चुनौतियों और अवसरों का प्रभावी ढंग से सामना करने के लिए अधिकारियों को तैयार करना है।

इस अवसर पर सीसीएल के निदेशक (मानव संसाधन) हर्ष नाथ मिश्र सहित कई वरिष्ठ अधिकारी तथा आईआईएम रांची के कार्यकारी शिक्षा एवं परामर्श विभाग के अमित सचान उपस्थित थे। सीसीएल के मुख्य प्रबंधक (एचआरडी) विकास कुमार सिंह ने समझौते की प्रक्रिया के समन्वय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कंपनी के अनुसार, यह पहल भविष्य के नेतृत्व विकास और संगठनात्मक दक्षता को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *