Uncategorized

सीसीएल में राजभाषा माह का समापन, डॉ. अशोक प्रियदर्शी सम्मानित

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड में शुक्रवार को राजभाषा माह-2026 का समापन-सह-पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। दरभंगा हाउस स्थित गंगोत्री कन्वेंशन सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया। हिंदी साहित्य, व्यंग्य और शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. अशोक प्रियदर्शी को ‘राजभाषा भास्कर सम्मान’ प्रदान किया गया।

समारोह में निदेशक (वित्त) पवन कुमार मिश्रा, निदेशक (मानव संसाधन) हर्ष नाथ मिश्र और सीवीओ पंकज कुमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन से हुई। वंदे मातरम्, कोल इंडिया गीत, गणेश वंदना और एकल अभिनय की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का ध्यान खींचा। वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर संगीतमय नाट्य प्रस्तुति भी हुई।

डॉ. अशोक प्रियदर्शी ने प्रस्तुतियों की सराहना की। अधिकारियों ने हिंदी में कार्य करने, भाषा-संस्कृति के संरक्षण और राजभाषा के प्रचार-प्रसार पर जोर दिया। समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *