Uncategorized

सीसीएल में साइबर सुरक्षा पर क्षमता निर्माण कार्यक्रम आयोजित

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) के मानव संसाधन विकास विभाग की ओर से शुक्रवार को ‘आईटी एवं साइबर सुरक्षा तथा साइबर हाइजीन’ विषय पर क्षमता निर्माण कार्यक्रम आयोजित किया गया। सतर्कता जागरूकता अभियान 2026-27 प्रशिक्षण श्रृंखला के तहत आयोजित कार्यक्रम में मुख्य सतर्कता अधिकारी पंकज कुमार, महाप्रबंधक (एचआरडी) एम.एफ. हक और महाप्रबंधक (सिस्टम) विभा उरांव मौजूद रहे।

विशेषज्ञ वक्ता सुरेश बेहरा और मोहित जैन ने साइबर सुरक्षा, ऑनलाइन धोखाधड़ी, डेटा सुरक्षा, साइबर हाइजीन, क्लाउड सिक्योरिटी और कानूनी अनुपालन समेत विभिन्न विषयों पर जानकारी दी। प्रतिभागियों ने कार्यस्थल पर आने वाली साइबर चुनौतियों और अनुबंधों से जुड़ी सुरक्षा समस्याओं पर अनुभव साझा किए। कार्यक्रम में सीसीएल मुख्यालय एवं विभिन्न क्षेत्रों से 43 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इसका उद्देश्य कर्मचारियों को साइबर खतरों के प्रति जागरूक कर डिजिटल संसाधनों के सुरक्षित उपयोग को बढ़ावा देना था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *