Uncategorized

सेना में बेटियों की बढ़ती रुचि, डीएसपीएमयू की काउंसलिंग में पूछे सवाल

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: सेना में रोजगार और करियर की संभावनाओं को लेकर विद्यार्थियों की रुचि बढ़ रही है। इसका उदाहरण बुधवार को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में आयोजित टेली कैरियर काउंसलिंग में देखने को मिला। कार्यक्रम में छात्राओं ने भी 12वीं के बाद सेना में भर्ती के विकल्पों को लेकर उत्सुकता दिखाई।

19 झारखंड बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल रोहित नंदन प्रसाद और एएनओ कैप्टन जीसी बास्के ने विद्यार्थियों के सवालों के जवाब दिए। रांची, जमशेदपुर, खूंटी, गुमला और बुंडू के विद्यार्थियों ने अग्निवीर भर्ती, एनडीए, सीडीएस, कांस्टेबल भर्ती, एनसीसी सी सर्टिफिकेट तथा शैक्षणिक योग्यता से जुड़े सवाल पूछे। विशेषज्ञों ने चयन प्रक्रिया और तैयारी के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

विश्वविद्यालय की यह दूसरी टेली काउंसलिंग थी। जनसंपर्क निदेशक डॉ. राजेश कुमार सिंह के अनुसार, डीएसपीएमयू प्रदेश का पहला विश्वविद्यालय है, जहां ऐसी पहल शुरू की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *