
रांची: सरला बिरला पब्लिक स्कूल में आयोजित दो दिवसीय अंतरविद्यालयीय वाणिज्य एवं व्यवसाय सम्मेलन ‘इंद्रप्रस्थ 2026’ का बुधवार को समापन हुआ। पांचवें संस्करण में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उद्यमशीलता, वित्तीय समझ और व्यावसायिक कौशल का प्रदर्शन किया।
दूसरे दिन बिडिंग, आईएमएफ और हैच-पिच प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। बिडिंग में विवेकानंद विद्या मंदिर प्रथम, डीपीएस रांची द्वितीय और निरजा सहाय डीएवी तृतीय रहा। आईएमएफ में सरला बिरला पब्लिक स्कूल को बेस्ट डेलीगेट का सम्मान मिला। हैच-पिच में सुरेंद्रनाथ सेंटेनरी स्कूल की टीम प्रथम और कैम्ब्रियन पब्लिक स्कूल द्वितीय रहा। निरजा सहाय डीएवी पब्लिक स्कूल को ओवरऑल चैंपियन घोषित किया गया। प्राचार्या मनीषा शर्मा ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में नवाचार, तार्किक सोच और निर्णय क्षमता विकसित करते हैं।



