सोहया पहाड़ी में कथित अवैध खनन पर राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण पहुंचा मामला

पलामू: झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री कमलेश कुमार सिंह ने पलामू के हुसैनाबाद स्थित सोहया पहाड़ी में कथित अवैध स्टोन माइनिंग, पर्यावरणीय क्षति और सुरक्षा मानकों की अनदेखी को लेकर राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण सहित केंद्र और राज्य सरकार के संबंधित अधिकारियों को पत्र भेजकर हस्तक्षेप की मांग की है।

उन्होंने आरोप लगाया कि लगातार खनन से पर्यावरण, कृषि भूमि और जल स्रोत प्रभावित हो रहे हैं। हाल में खनन क्षेत्र के एक जलभराव वाले गड्ढे में युवक की डूबने से हुई मौत का उल्लेख करते हुए उन्होंने सुरक्षा मानकों पर भी सवाल उठाए। कमलेश सिंह ने खनन लीज, पर्यावरणीय स्वीकृतियों और संबंधित अधिकारियों की भूमिका की निष्पक्ष जांच कराने तथा जांच पूरी होने तक खनन गतिविधियों पर रोक लगाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *