Uncategorized

स्टूडेंट फेडरेशन छठ पूजा समिति ने जिला प्रशासन और पुलिस टीम के प्रति जताया आभार

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: स्टूडेंट फेडरेशन छठ पूजा समिति की ओर से आयोजित छठ महापर्व का सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस अवसर पर समिति के संरक्षक राजीव रंजन मिश्रा ने आयोजन में सहयोग देने वाली रांची की करीब 70 छठ पूजा समितियों के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि सभी समितियों के सदस्यों की मेहनत, समर्पण और सामूहिक सहयोग से पर्व शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ।

उन्होंने रांची के उपायुक्त और वरीय पुलिस अधीक्षक सहित जिला एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के योगदान की सराहना की। साथ ही पुलिसकर्मियों, सफाईकर्मियों और अन्य सहयोगियों को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम के दौरान राजीव रंजन मिश्रा ने अंगवस्त्र देकर अतिथियों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि के रूप में राजीव रंजन प्रसाद, राजेंद्र सिंह और प्रणव कुमार पप्पू उपस्थित थे। मौके पर गोपाल पारिक, लंकेश सिंह, रॉकी, राजेंद्र पोद्दार, राहुल सिन्हा, राजू सिंह, इंदर सिंह और नंदकिशोर चांगल सहित अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *