स्वर्ण पदक विजेता शिक्षा कुमारी से मिलीं मंत्री दीपिका पांडेय सिंह

रांची: ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने रांची स्थित अपने आवासीय कार्यालय में 18वीं झारखंड स्टेट सब जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप की स्वर्ण पदक विजेता शिक्षा कुमारी से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

मंत्री ने कहा कि शिक्षा की उपलब्धि पूरे झारखंड के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है। उल्लेखनीय है कि गोड्डा की शिक्षा कुमारी ने 40-43 किलोग्राम भार वर्ग के फाइनल में पश्चिम सिंहभूम की सिली को हराकर स्वर्ण पदक जीता। मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *