स्वास्थ्य व्यवस्था मजबूत करने पर मुख्यमंत्री का जोर, एआई आधारित एम्बुलेंस मॉनिटरिंग की तैयारी

रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक में राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी नागरिकों का हेल्थ प्रोफाइल तैयार करने, एएनएम-जीएनएम और चिकित्सकों की नियुक्ति में तेजी लाने तथा अस्पतालों में डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा।

मुख्यमंत्री ने एम्बुलेंस सेवाओं को लेकर नाराजगी जताते हुए एआई आधारित कंट्रोल रूम स्थापित करने और ओला-उबर मॉडल पर आपातकालीन परिवहन व्यवस्था की संभावनाएं तलाशने का निर्देश दिया। उन्होंने आपातकालीन सेवाओं, दवा उपलब्धता, ब्लड बैंक, अंगदान जागरूकता और अस्पतालों की साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने पर भी जोर दिया।

बैठक में राज्य में “अबुआ दवाखाना” शुरू करने, मेडिकल कॉलेजों में सीटें बढ़ाने, निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेजों का काम तेजी से पूरा करने तथा स्वास्थ्य सेवाओं के लिए आधुनिक तकनीकों के उपयोग पर भी चर्चा हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *