Uncategorized

हीरक रोड मरम्मत और प्रधानखंता ओवरब्रिज जीर्णोद्धार की मांग, डीसी को सौंपा ज्ञापन

Khaberaajtak@gmail.com1 min read


सिंदरी : सिंदरी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बलियापुर हीरक रोड (विनोद बिहारी चौक से गोल बिल्डिंग तक) की जर्जर सड़क की शीघ्र मरम्मत एवं प्रधानखंता ओवरब्रिज के त्वरित जीर्णोद्धार की मांग को लेकर भाजपा नेत्री श्रीमती तारा देवी एवं धनबाद जिला ग्रामीण मंत्री डॉ. निशी महतो ने धनबाद उपायुक्त कार्यालय में ज्ञापन सौंपा।


ज्ञापन में कहा गया कि करीब 30 वर्ष पूर्व निर्मित यह सड़क वर्तमान में पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। सड़क पर बने गड्ढों और बदहाल स्थिति के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

साथ ही प्रधानखंता ओवरब्रिज की स्थिति में सुधार और भारी वाहनों के सुव्यवस्थित परिचालन की भी मांग की गई।
इस अवसर पर बलियापुर पूर्वी मंडल अध्यक्ष विद्युत चक्रवर्ती, पश्चिमी मंडल अध्यक्ष सुनील मोदक, भीखराजपुर पंचायत के मुखिया दिलीप महतो, बादल रवानी, विश्वामित्र महतो, मिहिलाल रवानी, अभिषेक विश्वकर्मा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे। प्रतिनिधिमंडल ने जनहित में प्रशासन से जल्द कार्रवाई की उम्मीद जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *