
रांची: आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो बुधवार को कांके प्रखंड के हुंदुर चारी होजिर गांव में आयोजित रावण दहन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने रावण के पुतले का दहन कर बुराई पर अच्छाई और अधर्म पर धर्म की विजय का संदेश दिया।
मौके पर दशहरा के महत्व को रेखांकित करते हुए सत्य, न्याय और नैतिक मूल्यों को अपनाने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में कहा गया कि दशहरा केवल उत्सव नहीं, बल्कि आत्ममंथन और अपने भीतर की बुराइयों को त्यागने का अवसर भी है।
लोगों से अहंकार से दूर रहने, अन्याय का विरोध करने और समाज में सद्भाव बनाए रखने की अपील की गई। रावण दहन के माध्यम से सत्य, सदाचार और मानवीय मूल्यों को अपनाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में दशहरा की परंपरा और उसके सामाजिक महत्व को रेखांकित किया गया।



