अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जी डी गोयनका स्कूल में योगोत्सव

रांची: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जी डी गोयनका स्कूल, रांची में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार और हेड मिस्ट्रेस रुमा सेन गुप्ता के नेतृत्व में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने सामूहिक रूप से योग और प्राणायाम का अभ्यास किया।

योग शिक्षक देवाशीष प्रामाणिक ने विभिन्न योगासनों का प्रदर्शन करते हुए उनके लाभों की जानकारी दी। कार्यक्रम में जूनियर वर्ग के विद्यार्थियों ने योग कौशल का आकर्षक प्रदर्शन कर सभी का मन मोह लिया। योग क्विज़ प्रतियोगिता में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।

प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार ने कहा कि योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के साथ व्यक्तित्व विकास का भी आधार है। कार्यक्रम ने सभी को नियमित योगाभ्यास के लिए प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *