घुटना और कूल्हा प्रत्यारोपण मरीजों ने साझा की रिकवरी की कहानी

रांची: पारस एचईसी हॉस्पिटल द्वारा आयोजित ‘स्ट्राइड ऑफ चैंपियंस’ कार्यक्रम में घुटना और कूल्हा प्रत्यारोपण सर्जरी करा चुके मरीजों ने रैंप वॉक कर अपने आत्मविश्वास और सफल रिकवरी की प्रेरणादायक कहानियां साझा कीं।

ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. विवेक डेविड ने कहा कि प्रत्यारोपण सर्जरी मरीजों को नई जिंदगी देने का माध्यम है। वहीं, फैसिलिटी डायरेक्टर डॉ. नीतेश कुमार ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य सर्जरी को लेकर लोगों के मन में व्याप्त भय और भ्रांतियों को दूर करना है। कार्यक्रम में मरीजों और उनके परिजनों ने चिकित्सकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *