Uncategorized

अनीता देवी हत्याकांड के फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी हो : आदित्य साहू

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने बोकारो के बेरमो की अनीता देवी हत्याकांड के सभी फरार आरोपियों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की है। अनीता देवी के परिजनों ने उनसे मुलाकात कर आरोप लगाया कि मामले के आठ नामजद आरोपी अब भी फरार हैं और परिवार को लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं।

आदित्य साहू ने कहा कि पुलिस निष्पक्षता से कार्रवाई करे, फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करे तथा मामले का फास्ट ट्रैक कोर्ट में स्पीडी ट्रायल सुनिश्चित कर दोषियों को सजा दिलाए। उन्होंने पीड़ित परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराने की भी मांग की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी शुरू से पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *