Uncategorized

कैंब्रियन पब्लिक स्कूल में स्पीक मैके के तहत भरतनाट्यम की मनमोहक प्रस्तुति

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: कैंब्रियन पब्लिक स्कूल, कांके रोड में स्पीक मैके के तत्वावधान में भरतनाट्यम नृत्यांगना डॉ. मंदक्रांता राय की विशेष प्रस्तुति आयोजित की गई। विद्यालय की निदेशक सह प्राचार्या परमजीत कौर ने कहा कि भारत की सांस्कृतिक विरासत राष्ट्रीयता और एकता के भाव को मजबूत करती है तथा ऐसे कार्यक्रम अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

डॉ. मंदक्रांता राय ने विद्यार्थियों को भरतनाट्यम के इतिहास, मुद्राओं और महत्व से अवगत कराया तथा इसकी मनमोहक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम की शुरुआत पुष्पांजलि से हुई। इस अवसर पर आनंदमयी सिंह और विद्यालय प्रबंधन के प्रमुख पंचम सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सुषमा दीक्षित ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *