Uncategorized

अर्पिता महिला मंडल ने ईस्ट जोन टैलेंट शो के विजेताओं को किया सम्मानित

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: अर्पिता महिला मंडल ने महाबली एंटरटेनमेंट द्वारा आयोजित ईस्ट जोन टैलेंट शो के विजेताओं को सम्मानित किया। मंडल की अध्यक्षा प्रीति सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित समारोह का उद्देश्य ग्रामीण एवं सुदूरवर्ती क्षेत्रों की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना और उन्हें पहचान दिलाना था।

मौके पर विजेताओं को वीआईपी ट्रॉली बैग, स्मार्ट वॉच, हेडफोन, स्टेशनरी सामग्री और मिठाई भेंट की गई। वहीं, प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने में योगदान के लिए आयोजकों को पावर बैंक और ट्रॉली बैग देकर सम्मानित किया गया।

अर्पिता मंडल ने कहा कि बच्चों और युवाओं की प्रतिभा को पहचानकर उन्हें आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराना समाज की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। समारोह में ‘ब्यूटी विद ब्रेन’ की अवधारणा के तहत बुद्धिमत्ता, आत्मविश्वास, रचनात्मकता और सशक्त व्यक्तित्व के महत्व पर जोर दिया गया। मंडल की इस पहल को युवा प्रतिभाओं के प्रोत्साहन और सामाजिक सशक्तीकरण की दिशा में सराहनीय कदम बताया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *