Uncategorized

अर्पिता महिला मंडल ने 16 जरूरतमंद बेटियों को दी विवाह सहायता

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: सीसीएल मुख्यालय स्थित गंगोत्री कन्वेंशन सेंटर के संगम सभागार में अर्पिता महिला मंडल की अध्यक्षा प्रीति सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में 16 जरूरतमंद बेटी-दुल्हनों को विवाह सहायता सामग्री वितरित की गई। सीसीएल के 15 क्षेत्रों और मुख्यालय से चयनित लाभार्थियों को अलमारी, एयर बैग, साड़ी, चुन्नी, तौलिया, सुहाग पोटली और फलों की टोकरी के साथ नकद सहायता राशि भी प्रदान की गई। प्रीति सिंह ने व्यक्तिगत रूप से अतिरिक्त नकद राशि देकर बेटियों को आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि अर्पिता महिला मंडल समाज के वंचित एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए निरंतर जनकल्याणकारी कार्य करता रहेगा। कार्यक्रम के दौरान सहायता प्राप्त करने वाली बेटी-दुल्हनों ने मंडल के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *