
पलामू: हुसैनाबाद के सोहया पहाड़ स्थित दमदमी गांव के पास माइंस के गहरे गड्ढे में डूबने से पतरा खुर्द निवासी लवकुश कुमार की मौत की आशंका के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। लोगों ने सामूडीह मोड़ पर जपला-छतरपुर मुख्य मार्ग जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।

घटना की सूचना पर पूर्व मंत्री कमलेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और हुसैनाबाद के एसडीपीओ से फोन पर बात कर त्वरित कार्रवाई की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि क्षेत्र में कई माइंस सुरक्षा मानकों की अनदेखी कर संचालित हो रही हैं, जिससे लगातार हादसे हो रहे हैं।
कमलेश ने दोषी माइंस संचालकों पर कड़ी कार्रवाई, अवैध खनन पर रोक और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की। वहीं ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा।
Leave a Reply