रांची: झारखंड कैडर के 2011 बैच के आईपीएस अधिकारी चंदन कुमार झा को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में प्रतिनियुक्ति पर उप महानिरीक्षक (डीआईजी) नियुक्त किया गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने उनकी नियुक्ति को मंजूरी देते हुए सोमवार को आदेश जारी किया।
चंदन कुमार झा वर्तमान में झारखंड पुलिस के सीआईडी में डीआईजी के पद पर कार्यरत हैं। इससे पहले वे बोकारो, चाईबासा और गुमला समेत कई जिलों में पुलिस अधीक्षक के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उनकी नियुक्ति को झारखंड पुलिस के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
Leave a Reply