Uncategorized

आम नागरिक बनकर सड़कों पर निकले मुख्यमंत्री, कांटाटोली की ट्रैफिक व्यवस्था पर जताई नाराजगी

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन बिना वीवीआईपी काफिले के राजधानी की यातायात व्यवस्था का जायजा लेने सड़कों पर निकले। शहर भ्रमण के दौरान वे कांटाटोली चौक पहुंचे, जहां ट्रैफिक की अव्यवस्थित स्थिति और जाम को देखकर उन्होंने नाराजगी जताई।

मुख्यमंत्री ने मौके पर यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया और अधिकारियों को अवैध पार्किंग पर सख्ती बरतने, जाम की समस्या कम करने तथा आम लोगों को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उनके औचक निरीक्षण से प्रशासन और पुलिस महकमे में हलचल मच गई और अधिकारियों ने व्यवस्था सुधारने के लिए तत्काल सक्रियता दिखाई।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि व्यवस्थाओं का सही आकलन जनता के बीच जाकर ही संभव है। इसी उद्देश्य से उन्होंने बिना पूर्व सूचना के शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का जमीनी निरीक्षण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *