Uncategorized

आरएसएस कार्यालय पर हमला चिंताजनक, दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई : सुदेश महतो

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: आजसू पार्टी प्रमुख एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने रांची स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यालय पर पेट्रोल बम से हुए हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे लोकतांत्रिक मूल्यों पर सीधा प्रहार बताया है। उन्होंने कहा कि यह घटना राज्य की बिगड़ती कानून-व्यवस्था और अपराधियों के बढ़ते मनोबल को दर्शाती है। सुदेश महतो ने सरकार से मामले की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कर साजिश का पर्दाफाश करने तथा दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की।

वहीं आजसू के केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर ने भी घटना की निंदा करते हुए कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक है। उन्होंने हमले की साजिश का शीघ्र खुलासा करने और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *