आईआईएम रांची में एआई और वैश्विक अवसरों पर विशेष सत्र

रांची: आईआईएम रांची के इंडक्शन-2026 के तीसरे दिन एमबीए, एमबीए-एचआरएम, एमबीए-बीए और पीएचडी के नवप्रवेशी छात्रों को एआई, नेतृत्व और वैश्विक अवसरों पर विशेषज्ञों ने मार्गदर्शन दिया।

प्रोफेसर सुदिप्ता दासमोहपात्रा ने एआई युग में प्रबंधन शिक्षा, नेतृत्व और नैतिक निर्णय लेने के महत्व पर प्रकाश डाला। वहीं अधिप नाथ पाल चौधरी ने छात्रों को निरंतर सीखने, चुनौतियों को अवसर में बदलने और पेशेवर विकास के लिए प्रेरित किया। प्रो. नीलू ने छात्र विनिमय कार्यक्रम और अंतरराष्ट्रीय अवसरों की जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *