Uncategorized

CATC-X शिविर में सांस्कृतिक कार्यक्रम, कैडेटों ने दिखाई प्रतिभा

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: संत जेवियर्स कॉलेज, रांची में 3 झारखंड बटालियन एनसीसी के तत्वावधान में चल रहे CATC-X शिविर के नौवें दिन कैडेटों को शारीरिक प्रशिक्षण, ड्रिल, फायर एंड मूव तथा मानचित्र अध्ययन का प्रशिक्षण दिया गया। भारत-पाक युद्ध, कारगिल युद्ध और परमवीर चक्र विजेताओं पर व्याख्यान भी आयोजित किए गए। शाम को आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में कैडेटों ने गीत, नृत्य और नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में कर्नल संतोष कुमार और डॉ. फादर रॉबर्ट प्रदीप कुजूर ने कैडेटों का उत्साहवर्धन किया। शिविर में 550 कैडेट भाग ले रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *