Uncategorized

आर्थिक सहयोग से संवरेंगे सपने: रेशमा मरांडी की सफलता पर मिला समर्थन

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

धनबाद : सिंदरी विधानसभा क्षेत्र के बलियापुर प्रखंड अंतर्गत समलापुर गांव की प्रतिभाशाली आदिवासी छात्रा रेशमा मरांडी ने एनआईएफटी की अखिल भारतीय परीक्षा में 84वीं रैंक प्राप्त कर झारखंड का मान बढ़ाया है। हालांकि आर्थिक अभाव के कारण उन्हें नामांकन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था, जो चिंता का विषय बना हुआ था।


इसी क्रम में सिंदरी की भाजपा नेत्री श्रीमती तारा देवी ने उनके आवास पहुंचकर आर्थिक सहयोग प्रदान किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह पहल समाज के लिए प्रेरणादायक है।
रेशमा जैसी बेटियां राज्य का भविष्य हैं। हमें सुनिश्चित करना चाहिए कि आर्थिक तंगी उनके सपनों की राह में बाधा न बने। सभी से सहयोग की अपील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *