सिंदरी में विचार परिवार की बैठक, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण

धनबाद ‘ सिंदरी स्थित आवास पर विश्व हिंदू परिषद के विभाग सह मंत्री धनबाद विकास गिरी के नेतृत्व में विचार परिवार की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सिंदरी की भाजपा नेत्री श्रीमती तारा देवी ने भी सहभागिता की।


बैठक के उपरांत ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत आम का फलदार पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं मातृ सम्मान का संदेश दिया गया। इस पहल को उपस्थित कार्यकर्ताओं ने सराहा और इसे जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।


इस अवसर पर झारखंड प्रदेश मंत्री एवं धनबाद जिला ग्रामीण प्रभारी दिलीप वर्मा, जिलाध्यक्ष मोहन कुंभकार, सिंदरी नगर अध्यक्ष संजू महतो सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं विचार परिवार के सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *