Uncategorized

इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल हुए मंत्री इरफान अंसारी, महाभियोग प्रस्ताव पर चर्चा

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

नई दिल्ली: झारखंड के स्वास्थ्य, खाद्य आपूर्ति एवं आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ. इरफान अंसारी दिल्ली में आयोजित इंडिया गठबंधन की महत्वपूर्ण बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ शामिल हुए। बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी समेत गठबंधन के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

बैठक में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाने की पहल पर चर्चा हुई। विपक्षी नेताओं ने निर्वाचन प्रक्रिया और संवैधानिक संस्थाओं की जवाबदेही से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श किया।

डॉ. अंसारी ने बताया कि एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में राहुल गांधी के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन की रैली आयोजित होगी। इसमें देशभर से लोगों के शामिल होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र, संविधान और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए विपक्ष का संघर्ष जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *