BREAKING NEWS
ईएसएल स्टील ने तकनीकी कौशल प्रशिक्षण केंद्र का किया उद्घाटन, कर्मचारियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षणस्व. फुटबॉलर कजरा मुर्मू को श्रद्धांजलि, परिजनों को फाउंडेशन ने दी आर्थिक सहायतातेनुघाट पुलिस की पहल: नवोदय विद्यालय में बच्चों को साइबर क्राइम और पोक्सो एक्ट की दी जानकारीगंभीर औद्योगिक अशांति को न्योता दे रहा है वर्तमान बीएसएल प्रबंधन: कुमार अमितसेवा संकल्प अभियान के तहत बच्चों ने रंगों में उकेरा विकसित भारत का सपनारोजगार भारती महिला आजीविका संकुल संगठन की वार्षिक आम सभा का किया गया आयोजितईएसएल स्टील ने तकनीकी कौशल प्रशिक्षण केंद्र का किया उद्घाटन, कर्मचारियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षणस्व. फुटबॉलर कजरा मुर्मू को श्रद्धांजलि, परिजनों को फाउंडेशन ने दी आर्थिक सहायतातेनुघाट पुलिस की पहल: नवोदय विद्यालय में बच्चों को साइबर क्राइम और पोक्सो एक्ट की दी जानकारीगंभीर औद्योगिक अशांति को न्योता दे रहा है वर्तमान बीएसएल प्रबंधन: कुमार अमितसेवा संकल्प अभियान के तहत बच्चों ने रंगों में उकेरा विकसित भारत का सपनारोजगार भारती महिला आजीविका संकुल संगठन की वार्षिक आम सभा का किया गया आयोजित
Uncategorized

ईएसएल स्टील ने तकनीकी कौशल प्रशिक्षण केंद्र का किया उद्घाटन, कर्मचारियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण

October 1, 2026 Khaberaajtak@gmail.com 1 min read

बोकारो : ईएसएल स्टील लिमिटेड ने बुधवार को एक नए तकनीकी कौशल प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन किया। इस केंद्र का उद्देश्य प्रशिक्षुओं और कर्मचारियों के तकनीकी ज्ञान को मजबूत करने के साथ उन्हें व्यावहारिक प्रशिक्षण और बेहतर सीखने का अवसर उपलब्ध कराना है।
प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन ईएसएल स्टील लिमिटेड के सीईओ एवं होल टाइम डायरेक्टर रवीश शर्मा और सीआईआई झारखंड के निदेशक एवं स्टेट हेड प्रभात कुमार की मौजूदगी में किया गया। इस अवसर पर कंपनी के कई वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।


नवनिर्मित केंद्र को इंटरैक्टिव लर्निंग प्लेटफॉर्म के रूप में विकसित किया गया है। यहां विभिन्न तकनीकी डिस्प्ले और वर्किंग मॉडल के माध्यम से प्रशिक्षुओं को औद्योगिक उपकरणों और प्रक्रियाओं की व्यावहारिक जानकारी दी जाएगी। केंद्र में टूल्स एवं फास्टनर्स, इलेक्ट्रिकल कंपोनेंट्स, इंडस्ट्रियल वाल्व, लिफ्टिंग टूल्स, वेल्डिंग एवं गैस कटिंग, न्यूमैटिक और हाइड्रोलिक सिस्टम के साथ सेफ्टी से संबंधित मॉडल लगाए गए हैं।


इस पहल से प्रशिक्षुओं को उपकरणों की कार्यप्रणाली समझने और तकनीकी कौशल को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। साथ ही कार्यस्थल पर सुरक्षा के प्रति जागरूकता भी मजबूत होगी। ईएसएल स्टील के सीईओ रवीश शर्मा ने कहा कि तकनीकी दक्षता लगातार सीखने और व्यावहारिक अनुभव से विकसित होती है। यह केंद्र कर्मचारियों और प्रशिक्षुओं को अपने कौशल को निखारने का प्रभावी मंच प्रदान करेगा।

← स्व. फुटबॉलर कजरा मुर्मू को श्रद्धांजलि, परिजनों को फाउंडेशन ने दी आर्थिक सहायता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Opinion

View All →
रम
रमेश शर्मा
वरिष्ठ संपादक

भारत की विदेश नीति में एक नए युग की शुरुआत हो रही है।

पव
पवन वर्मा
राजनीतिक विश्लेषक

लोकतंत्र की जड़ें मज़बूत करने के लिए शिक्षा में सुधार जरूरी है।

नप
नेहा पाटिल
आर्थिक विशेषज्ञ

बजट से आम जनता को राहत मिलने की उम्मीद थी, पर महंगाई चुनौती बनी है।

अक
अरुण कुमार
पूर्व IAS अधिकारी

सरकारी तंत्र में पारदर्शिता लाने के लिए डिजिटल इंडिया की पहल कारगर है।