उत्क्रमित उच्च विद्यालय बगदा में बाल अधिकार व शिक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

कसमार (बोकारो) : सहयोगिनी संस्था द्वारा कसमार प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय, बगदा में विद्यालय आधारित जागरूकता कार्यक्रम (स्कूल इंटरवेंशन) आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों एवं किशोर-किशोरियों को बाल अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूक बनाना था। इसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।


कार्यक्रम के दौरान बाल विवाह, बाल मजदूरी, बाल तस्करी, शिक्षा का अधिकार (आरटीई), बाल अधिकार तथा भारतीय संविधान से जुड़े प्रावधानों की जानकारी दी गई। बच्चों को बताया गया कि बाल विवाह, बाल मजदूरी और बाल तस्करी दंडनीय अपराध हैं तथा किसी भी प्रकार के शोषण या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत अभिभावकों, शिक्षकों या संबंधित विभाग को देनी चाहिए। प्रश्नोत्तर सत्र के माध्यम से विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया।


सहयोगिनी संस्था के परियोजना समन्वयक प्रकाश कुमार महतो ने कहा कि संस्था कसमार प्रखंड के 19 गांवों में किशोर-किशोरियों के नेतृत्व विकास, जीवन कौशल शिक्षा, लैंगिक समानता, बाल संरक्षण और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी विकसित करते हैं।


कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को बाल विवाह, बाल मजदूरी और बाल तस्करी के खिलाफ समाज में जागरूकता फैलाने तथा शिक्षा को बढ़ावा देने का संकल्प दिलाया गया। इस अवसर पर संस्था की संगीता देवी तथा शिक्षक राजेश कुमार दास, गंगा सागर साव, परमेश्वर महतो, हरिश्चंद्र लोहार, प्रताप कुमार, संजय कुमार सिंह, बलराम महतो, आनंद मोहन वर्मा, तीर्थनाथ महतो, राहुल कुमार पुष्कर, आधा कुमारी, वीणा कुमारी, रीना कुमारी, सोनाली कुमारी, बबीता कुमारी, खुशी कुमारी, रानी कुमारी, अनामिका झा एवं सुप्रिया कुमारी सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *