
रांची: संत जेवियर्स कॉलेज में 3 झारखंड बटालियन एनसीसी के तत्वावधान में आयोजित CATC-X शिविर के आठवें दिन 550 कैडेटों ने शारीरिक प्रशिक्षण, परेड और ड्रिल का अभ्यास किया। कैडेटों को भारतीय सशस्त्र बलों के सम्मान एवं पुरस्कार, एनसीसी संगठन, इतिहास-भूगोल तथा जनसांख्यिकी से संबंधित जानकारी दी गई। प्राथमिक उपचार एवं जीवन-चिह्नों की जांच पर व्यावहारिक प्रशिक्षण भी आयोजित किया गया।

भारतीय स्टेट बैंक के प्रतिनिधियों ने डिजिटल धोखाधड़ी से बचाव और लघु बचत योजनाओं पर जागरूकता व्याख्यान दिया। दिन का समापन रस्साकशी प्रतियोगिता के साथ हुआ, जिसमें कैडेटों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए टीम भावना और खेल भावना का परिचय दिया। शिविर के माध्यम से कैडेटों में अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित की जा रही है।
Leave a Reply