
रांची: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर भाजपा ने झारखंड सरकार पर निशाना साधा है। प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने प्रेसवार्ता में आरोप लगाया कि सरकार एसआईआर प्रक्रिया को प्रभावित करने के लिए प्रशासनिक तंत्र का राजनीतिक इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को झामुमो-कांग्रेस का “पोलिंग एजेंट” बनाकर रखा गया है।
आदित्य साहू ने संथाल परगना के साहिबगंज, पाकुड़ और राजमहल क्षेत्रों की मतदाता सूची में उम्र और दस्तावेजों से जुड़ी कथित विसंगतियों का मुद्दा उठाते हुए शत-प्रतिशत सत्यापन की मांग की। उन्होंने पाकुड़ के बरहरवा में कथित फर्जी आवासीय प्रमाणपत्र के आधार पर मतदाता सूची में नाम जोड़ने के प्रयास का भी उल्लेख किया।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद ने भी कथित फर्जी दस्तावेजों की उच्चस्तरीय जांच की मांग की। आदित्य साहू ने कहा कि जरूरत पड़ने पर भाजपा न्यायालय का दरवाजा खटखटाएगी।
Leave a Reply