Uncategorized

भर्ती परीक्षाओं की गड़बड़ी पर भाजपा का हल्लाबोल, सीबीआई जांच को लेकर घेरा डीसी कार्यालय

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: जेपीएससी, जेएस‌एससी और सीजीएल परीक्षाओं में कथित धांधली, दोषियों की गिरफ्तारी, मामले की सीबीआई जांच तथा आंदोलनरत छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग को लेकर भाजपा ने मंगलवार को रांची उपायुक्त कार्यालय का घेराव किया। प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के नेतृत्व में रांची महानगर, रांची पूर्वी और रांची पश्चिमी जिला के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रदर्शन में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, छात्र और युवा शामिल हुए।

आदित्य साहू ने आरोप लगाया कि हेमन्त सरकार छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है और आंदोलन की आवाज दबाने के लिए छात्रों पर मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिना सीबीआई जांच के छात्रों को न्याय नहीं मिलेगा। भाजपा ने परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग की।

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, रांची विधायक सीपी सिंह, हटिया विधायक नवीन जायसवाल और महापौर रोशनी खलखो समेत अन्य नेताओं ने भी सरकार पर निशाना साधा और कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *