
रांची: एसबीयू के कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में आईसीआईसीआई बैंक ने 29 विद्यार्थियों का चयन रिलेशनशिप मैनेजर पद के लिए किया है। चयनित विद्यार्थियों को अधिकतम 5.50 लाख रुपये वार्षिक सीटीसी का अवसर मिलेगा।
विश्वविद्यालय के प्लेसमेंट विभाग की ओर से 2027 में उत्तीर्ण होने वाले बीबीए, बीकॉम, बीसीए और बीए के विद्यार्थियों के लिए यह भर्ती अभियान आयोजित किया गया। इसमें 150 से अधिक विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया। एप्टीट्यूड टेस्ट के बाद 86 विद्यार्थी साक्षात्कार के लिए चयनित हुए, जिनमें से 29 को अंतिम रूप से चुना गया।
विश्वविद्यालय प्रबंधन ने इस उपलब्धि पर चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विश्वविद्यालय के अनुसार, प्लेसमेंट विभाग विद्यार्थियों को उद्योग जगत की जरूरतों के अनुरूप तैयार करने और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है।
वर्ष 2026 के प्लेसमेंट अभियान में भी ईवाई, टीसीएस, डेलॉइट, गोदरेज, एक्सिस बैंक, एशियन पेंट्स और बजाज फाइनेंस समेत कई प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लिया था। विश्वविद्यालय के प्रतिकुलाधिपति बिजय कुमार दलान, महानिदेशक प्रो. गोपाल पाठक, कुलपति प्रो. सी. जगनाथन और निदेशक योजना एवं विकास डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।



