
रांची: एसबीयू के फैकल्टी ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन एवं शटरबग क्लब की ओर से वर्ल्ड फोटोग्राफी डे के अवसर पर 19-20 अगस्त को आयोजित होने वाले दो दिवसीय कार्यक्रम ‘पिक्सल स्पंदन’ का आधिकारिक पोस्टर लॉन्च किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन पोस्टर यूनिवर्सिटी के महानिदेशक प्रो. गोपाल पाठक और कुलपति प्रो. सी. जगनाथन ने जारी किया। ‘आइज बिहाइंड द लेंस, हार्ट बिहाइंड द शटर’ थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम में फोटोग्राफी से जुड़े विशेषज्ञों के सेमिनार और प्रतियोगिता होगी। प्रतियोगिता में ‘नेचर’, ‘ट्राइबल कल्चर’ और ‘अपनी रांची’ विषय शामिल हैं। ऑनलाइन पंजीकरण 1 से 16 अगस्त तक होगा, जबकि फोटो जमा करने की अंतिम तिथि 17 अगस्त निर्धारित की गई है।
Leave a Reply