Uncategorized

ओडिशा के नवनियुक्त राज्यपाल से झारखंड चैंबर की मुलाकात

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: ओडिशा के नवनियुक्त राज्यपाल एवं झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सदस्य बृजमोहन राम से बुधवार को चैंबर के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात कर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

चैंबर अध्यक्ष तुलसी पटेल ने कहा कि संगठन के सदस्य का संवैधानिक पद पर नियुक्त होना झारखंड के व्यापार एवं उद्योग जगत के लिए गौरव की बात है। उनकी उपलब्धि से राज्य के व्यवसायी और उद्यमी समाज में खुशी है।

राज्यपाल बृजमोहन राम ने चैंबर का सदस्य होने पर प्रसन्नता जताई। उन्होंने आश्वासन दिया कि चैंबर के माध्यम से सामने आने वाली व्यवसायियों और उद्यमियों की समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव सहयोग करेंगे। उन्होंने 18 अक्टूबर को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में चैंबर अध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारियों को आमंत्रित किया।

प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष तुलसी पटेल, उपाध्यक्ष विकास विजयवर्गीय, सह सचिव अमित शर्मा और कोषाध्यक्ष नवजोत अलंग शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *