कर्मवीर सिंह राष्ट्रीय अंबेडकर अवॉर्ड से सम्मानित

रांची: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह को राष्ट्रीय अंबेडकर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। बहुजन साहित्य अकादमी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष अनिल बांसफोर ने रांची स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में उन्हें यह सम्मान सौंपा। यह अवॉर्ड दलित, गरीब, आदिवासी और वंचित समाज के उत्थान में उनके योगदान के लिए प्रदान किया गया। इस मौके पर कर्मवीर सिंह ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता जनसेवा और राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित है। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश समेत कई भाजपा नेता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *