रांची के छोटे कारोबारियों को बढ़ावा दे रहीं कोका-कोला इंडिया और मून बेवरेजेज

रांची: कोका-कोला इंडिया और मून बेवरेजेज लिमिटेड शहर के छोटे दुकानदारों, रेस्टोरेंट संचालकों और स्थानीय कारोबारियों को सशक्त बनाने के लिए विभिन्न पहलें चला रही हैं। इसके तहत कारोबारियों को कूलिंग इंफ्रास्ट्रक्चर, फ्रिज और अन्य व्यावसायिक संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं, ताकि वे बेहतर सेवाएं देकर अपने कारोबार का विस्तार कर सकें।

कंपनी के ‘कोक बडी’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से कारोबारियों को एआई आधारित जानकारी, इन्वेंट्री प्रबंधन और 24 घंटे सहायता भी दी जा रही है। कंपनी का दावा है कि इन प्रयासों से स्थानीय उद्यमिता को बढ़ावा मिल रहा है तथा रोजगार सृजन और सामुदायिक विकास को मजबूती मिल रही है। स्थानीय कारोबारियों ने भी कंपनी के सहयोग से व्यवसाय बढ़ाने और अधिक ग्राहकों तक पहुंच बनाने में मदद मिलने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *