
रांची: भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही ने विधानसभा में कांग्रेसी मंत्रियों शिल्पा नेहा तिर्की, दीपिका सिंह पांडेय, इरफान अंसारी और राधाकृष्ण किशोर के व्यवहार की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने गार्ड, मार्शल, सिपाहियों और चपरासियों के साथ अमर्यादित आचरण किया। उन्होंने कहा कि अपनी राजनीतिक कुंठा कर्मचारियों पर निकालना दुर्भाग्यपूर्ण है।
भानु प्रताप शाही ने चारों मंत्रियों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि ऐसा नहीं होने पर उनके खिलाफ आंदोलन चलाया जाएगा। उन्होंने तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों से भी इन मंत्रियों का विरोध करने की अपील की। साथ ही दावा किया कि राज्यसभा चुनाव में संभावित हार की आशंका से कांग्रेस नेता बेचैन और बौखलाए हुए हैं।
Leave a Reply