Uncategorized

समर एंड लक्स एडिट SS’26 का आगाज, पहले दिन उमड़ी रिकॉर्ड भीड़

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: होटल कैपिटल हिल में आयोजित फैशन, ज्वेलरी एवं लाइफस्टाइल प्रदर्शनी “समर एंड लक्स एडिट SS’26” का उद्घाटन राज्यसभा सांसद महुआ माजी ने किया। पहले ही दिन प्रदर्शनी में रिकॉर्ड संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी और विभिन्न स्टॉलों पर जमकर खरीदारी हुई।

मुंबई, दिल्ली, जयपुर, बनारस, कोलकाता और भागलपुर सहित देशभर के प्रमुख फैशन केंद्रों की डिजाइनर परिधान, हैंडलूम साड़ियां, वेडिंग कलेक्शन, ज्वेलरी और होम डेकोर उत्पादों ने लोगों को आकर्षित किया। फैशन प्वाइंट की चेयरपर्सन रीना अग्रवाल ने कहा कि रांचीवासियों की शानदार प्रतिक्रिया ने आयोजन को बड़ी सफलता दिलाई है और महानगरों जैसी प्रीमियम शॉपिंग सुविधा शहर में उपलब्ध कराने का उद्देश्य सफल होता दिख रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *