
हजारीबाग: कंप्यूटिंग, विज्ञान, इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी में नवाचार पर केंद्रित आईसीआईसीएसईटी का चौथा तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन शुक्रवार को काठमांडू स्थित होटल रॉयल ट्यूलिप में शुरू हुआ। दो से चार अक्टूबर तक आयोजित इस सम्मेलन में झारखंड के आईईटीई चेयरमैन सह सरला बिरला विश्वविद्यालय, रांची के योजना एवं विकास संकायाध्यक्ष प्रो. विजय कुमार सिंह ने मुख्य वक्ता के रूप में भाग लिया।
नेपाल कॉलेज ऑफ इन्फॉर्मेशन एंड टेक्नोलॉजी तथा पोखरा विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सम्मेलन में प्रो. सिंह ने भारत का प्रतिनिधित्व किया। सम्मेलन में उनकी भागीदारी के साथ आयोजकों ने उन्हें सम्मानित भी किया। इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन में विभिन्न तकनीकी एवं वैज्ञानिक विषयों पर नवाचार को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया गया।



