Uncategorized

कैम्ब्रियन स्कूल में शरद रास की धूम, आनंदमयी सिंह बनीं डांडिया क्वीन

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: कांके रोड स्थित कैम्ब्रियन पब्लिक स्कूल में गुरुवार को दुर्गापूजा के अवसर पर शरद रास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि आनंदमयी सिंह ने सभी को दुर्गापूजा की शुभकामनाएं दीं। विद्यालय की निदेशक सह प्राचार्या परमजीत कौर ने कहा कि शारदीय नवरात्र जीवन में नवीन उत्साह का संचार करता है। दुर्गापूजा शक्ति, संतुलन और अनुशासन का संदेश देती है।

कार्यक्रम में छात्र तेजस और ऋषभ ने भक्तिमय गीत प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। छात्रा सौम्या श्रीवास्तव ने गरबा नृत्य के उद्भव और महत्व की जानकारी दी। शिक्षकों और स्टूडेंट काउंसिल के सदस्यों ने सामूहिक डांडिया प्रस्तुत किया। इसके अलावा डांडिया आधारित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। शिक्षकों की आकर्षक नृत्य प्रस्तुति ने भी दर्शकों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम के दौरान आनंदमयी सिंह को डांडिया क्वीन के खिताब से सम्मानित किया गया। शिक्षिका रिया सिंह ने कार्यक्रम का संचालन किया। आयोजन में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर उत्सवी माहौल को जीवंत बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *