
बोकारो : बोकारो स्टील प्लांट के कोक ओवन एवं कोल केमिकल विभाग में 07 से 12 सितंबर 2026 तक ‘सुरक्षा सप्ताह’ का आयोजन किया जा रहा है। सुरक्षा संस्कृति को सुदृढ़ करने, सुरक्षित कार्य पद्धतियों को बढ़ावा देने तथा कार्यस्थल पर जागरूकता और उत्तरदायित्व की भावना मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित सप्ताह का शुभारंभ मुख्य महाप्रबंधक (कोक ओवन एवं कोल केमिकल) तथा मुख्य महाप्रबंधक (सुरक्षा एवं अग्निशमन सेवाएं) ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी एवं संविदा कर्मी उपस्थित रहे।
सुरक्षा सप्ताह के दौरान ‘पीपल’, ‘लाइन ऑफ फायर’, ‘माय एरिया-माय रिस्पॉन्सिबिलिटी’ तथा ‘सेफ्टी कल्चरल ट्रांसफॉर्मेशन’ विषयों पर विशेष जोर दिया जा रहा है। अधिकारियों ने सुरक्षा को सभी की सामूहिक जिम्मेदारी बताते हुए सतर्कता, खतरे की समय पर पहचान और सुरक्षा मानकों के कड़ाई से पालन का आह्वान किया। इस अवसर पर सुरक्षा के प्रति उत्कृष्ट प्रतिबद्धता दिखाने वाले कर्मियों को सम्मानित भी किया गया। सप्ताहभर विभिन्न जागरूकता एवं सहभागिता आधारित सुरक्षा गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
Leave a Reply