Uncategorized

बीएसएल में दो दिवसीय निवारक सतर्कता कार्यक्रम का आयोजन

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

बोकारो : बोकारो स्टील प्लांट के सतर्कता विभाग द्वारा ‘सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026’ एवं तीन माह के निवारक सतर्कता अभियान के तहत 07 सितंबर से मानव संसाधन ज्ञानार्जन एवं विकास विभाग में अधिकारियों के लिए दो दिवसीय ‘निवारक सतर्कता कार्यक्रम’ आयोजित किया जा रहा है। इसमें बीएसएल के विभिन्न विभागों के 19 अधिकारियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम का उद्देश्य संगठनात्मक प्रक्रियाओं में पारदर्शिता, जवाबदेही एवं नैतिक कार्यप्रणाली को बढ़ावा देना तथा संभावित जोखिमों की पहचान एवं शमन के साथ कार्यप्रणालियों को सुदृढ़ करना है। कार्यक्रम में सीडीए रूल्स, इंटीग्रिटी पैक्ट, निवारक सतर्कता उपकरण, ऑडिट तंत्र एवं पीसीपी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी जा रही है।

केस स्टडी, कार्य-पद्धति आधारित संवादात्मक सत्र, ग्रुप डिस्कशन एवं इंटरैक्टिव गतिविधियों के माध्यम से प्रतिभागियों को जोखिम प्रबंधन एवं प्रभावी निवारक उपायों के व्यावहारिक पहलुओं से अवगत कराया जा रहा है। इस पहल से बीएसएल में सत्यनिष्ठा, पारदर्शिता, जवाबदेही एवं नैतिक कार्य-संस्कृति को और मजबूत करने में सहायता मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *