
रांची: श्री माहेश्वरी सभा रांची की अगुवाई में शहर की विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधि मंगलवार को चार संकल्पों को लेकर एक मंच पर जुटेंगे। समागम शाम 5 बजे सेवा सदन पथ स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर के हॉल में आयोजित होगा। कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री सह राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा और प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू मुख्य अतिथि होंगे।

आयोजकों के अनुसार बैठक में गौ संरक्षण, भोजन की बर्बादी रोकने, नवरात्र में परंपरा के अनुरूप शस्त्र पूजन और मरणोपरांत नेत्रदान के संकल्प पर चर्चा होगी। सभा का उद्देश्य इन सामाजिक एवं धार्मिक संकल्पों को व्यवहार में उतारने के लिए सामूहिक पहल को बढ़ावा देना है।
श्री माहेश्वरी सभा के मीडिया प्रभारी रोहित शारदा ने बताया कि कार्यक्रम अध्यक्ष मुकेश काबरा के नेतृत्व में आयोजित किया जा रहा है। वासुदेव भाला और रमन बोडा को संयोजक बनाया गया है। आयोजन की तैयारी में सचिव मनोज कल्याणी, निवर्तमान अध्यक्ष किशन साबू, उपाध्यक्ष गोवर्धन भाला, कोषाध्यक्ष मनोज काबरा समेत अन्य सदस्य जुटे हैं।
