Uncategorized

चिन्मय मिशन चास की गीता गायन प्रतियोगिता में 150 बच्चों ने दिखाया हुनर, विजेताओं को किया सम्मानित

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

बोकारो : चिन्मय मिशन चास की ओर से लगातार चौथे वर्ष गीता गायन प्रतियोगिता का आयोजन शिव मंडप, भोजपुर कॉलोनी चास में किया गया। प्रतियोगिता में चास-बोकारो के विभिन्न विद्यालयों के 150 बच्चों ने भाग लिया। मिशन के सदस्यों ने पिछले कई महीनों में करीब 15 हजार बच्चों के बीच चयन प्रक्रिया संचालित की, जिसके बाद नगर स्तरीय प्रतियोगिता के लिए 150 बच्चों का चयन हुआ। प्रतियोगिता में बच्चों को संयोजक देवेश त्रिपाठी के नेतृत्व में प्रशिक्षण दिया गया।
निर्णायक मंडली ने बच्चों के प्रदर्शन के आधार पर विभिन्न वर्गों में विजेताओं और सांत्वना पुरस्कार के लिए प्रतिभागियों का चयन किया। ग्रुप ए में नव्या झा, सायशा कुमारी, छवि कुमारी, सुप्रिया व हिमांशु कुमार, ग्रुप बी में धनराज चटर्जी, सुगंधित, आयुष उपाध्याय, ईशान प्रताप व अनन्या, जबकि ग्रुप सी में शायन, श्रेयसी, श्रद्धा, श्रेया, अनीष्का, अंश व रोली चयनित हुए। ग्रुप डी, ई और एफ के प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि अभय श्रीवास्तव सहित मिशन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *