BREAKING NEWS
चिन्मय विद्यालय में गीता पंचामृत प्रवचन, स्वामी तेजोमयानंद देंगे गीता ज्ञानमां भद्रकाली मंदिर में पुजारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिसआरयू में 8-9 अक्टूबर को होगा पीजी युवा महोत्सव, 27 विधाओं में प्रतिभा दिखाएंगे विद्यार्थीसेंट जेवियर्स कॉलेज में लैंगिक न्याय और महिला अधिकारों पर मंथनसीसीएल को मिला ‘स्ट्रैटेजिक कम्युनिकेशन लीडरशिप अवॉर्ड’जनमुद्दों पर मुखर होगी आजसू, 11 को पीरटांड़ में युवा संवादचिन्मय विद्यालय में गीता पंचामृत प्रवचन, स्वामी तेजोमयानंद देंगे गीता ज्ञानमां भद्रकाली मंदिर में पुजारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिसआरयू में 8-9 अक्टूबर को होगा पीजी युवा महोत्सव, 27 विधाओं में प्रतिभा दिखाएंगे विद्यार्थीसेंट जेवियर्स कॉलेज में लैंगिक न्याय और महिला अधिकारों पर मंथनसीसीएल को मिला ‘स्ट्रैटेजिक कम्युनिकेशन लीडरशिप अवॉर्ड’जनमुद्दों पर मुखर होगी आजसू, 11 को पीरटांड़ में युवा संवाद
Uncategorized

चिन्मय विद्यालय में गीता पंचामृत प्रवचन, स्वामी तेजोमयानंद देंगे गीता ज्ञान

October 4, 2026 Khaberaajtak@gmail.com 1 min read

बोकारो : स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती का जीवन भगवद्गीता के ज्ञान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए समर्पित रहा। इसी उद्देश्य के साथ चिन्मय मिशन बोकारो द्वारा चिन्मय विद्यालय में पांच से सात अक्टूबर तक तीन दिवसीय गीता पंचामृत प्रवचन का आयोजन किया जाएगा। चिन्मय मिशन के पूर्व विश्व प्रमुख स्वामी तेजोमयानंद सरस्वती श्रीमद्भगवद्गीता के गूढ़ संदेशों और जीवनोपयोगी शिक्षाओं से लोगों को परिचित कराएंगे।

कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रतिदिन शाम 6:30 बजे से रात आठ बजे तक गीता पंचामृत के सार एवं महत्व पर प्रवचन होगा।

आवासीय आचार्या स्वामिनी संयुक्तानंदा सरस्वती ने बताया कि स्वामी तेजोमयानंद का बोकारो आगमन शहरवासियों के लिए महत्वपूर्ण अवसर है। उनके प्रेरणादायी प्रवचनों से लोगों को गीता के संदेशों को जीवन में आत्मसात करने की प्रेरणा मिलेगी।

अध्यक्ष बिस्वरूप मुखोपाध्याय ने बताया कि पांच अक्टूबर को स्वामी जी विद्यालय के शिक्षकों को संबोधित करेंगे। छह अक्टूबर को विद्यार्थियों को गीता ज्ञान से अवगत कराएंगे। सात अक्टूबर को चिन्मय बोकारो एलुमनी एसोसिएशन द्वारा रामायण क्विज का आयोजन होगा, जिसमें बोकारो जिले के 10 से अधिक विद्यालयों के विद्यार्थी शामिल होंगे।

बैठक में सचिव महेश त्रिपाठी, प्रभारी प्राचार्य नरमेंद्र कुमार एवं प्राचार्य डॉ. रोशन शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे। चिन्मय मिशन ने बोकारोवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इस ज्ञान-यज्ञ का लाभ उठाने की अपील की।

← मां भद्रकाली मंदिर में पुजारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Opinion

View All →
रम
रमेश शर्मा
वरिष्ठ संपादक

भारत की विदेश नीति में एक नए युग की शुरुआत हो रही है।

पव
पवन वर्मा
राजनीतिक विश्लेषक

लोकतंत्र की जड़ें मज़बूत करने के लिए शिक्षा में सुधार जरूरी है।

नप
नेहा पाटिल
आर्थिक विशेषज्ञ

बजट से आम जनता को राहत मिलने की उम्मीद थी, पर महंगाई चुनौती बनी है।

अक
अरुण कुमार
पूर्व IAS अधिकारी

सरकारी तंत्र में पारदर्शिता लाने के लिए डिजिटल इंडिया की पहल कारगर है।