
बोकारो (ख़बर आजतक) : रांची स्थित झारखंड प्रदेश भाजपा मुख्यालय से प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू तथा प्रदेश नेतृत्व की सहमति से जारी प्रदेश कार्यसमिति की सूची में बोकारो जिला 20 सूत्री समिति के पूर्व उपाध्यक्ष और गोमिया विधानसभा के पूर्व भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मण कुमार नायक को झारखंड भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोनीत किया गया है।

इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर लक्ष्मण कुमार नायक ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, प्रदेश अध्यक्ष आदित्य प्रसाद, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी, गणेश मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद सहित सभी वरिष्ठ नेताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया।

उनके मनोनयन पर पूर्व प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुमार पांडेय, तुलसीदास जायसवाल, मंडल अध्यक्ष आनंद महतो, सुरेंद्र महतो, अनीश जायसवाल, प्रफुल्ल महतो, कमल दास, परमेश्वर नायक सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बधाई देते हुए इसे संगठन के लिए सकारात्मक निर्णय बताया।
Leave a Reply