BREAKING NEWS
खान-खनिज संशोधन विधेयक के खिलाफ गिरिडीह में मोदी का पुतला दहनहोली से पहले जब्त शराब कांड का दूसरा आरोपी 6 माह बाद गिरफ्तारहजारी पंचायतआरटीआई में खुली आरओ खरीद की पोल, जांच की मांगमैथन सेंट्रल स्कूल में साइबर अपराध के प्रति जागरूकताJSSC-CGL रद्द होने पर भड़का आक्रोश, नौकरी बचाने सड़क पर उतरे कर्मचारीजीवन कौशल प्रशिक्षण के साथ युवाओं ने ली नशामुक्ति की शपथखान-खनिज संशोधन विधेयक के खिलाफ गिरिडीह में मोदी का पुतला दहनहोली से पहले जब्त शराब कांड का दूसरा आरोपी 6 माह बाद गिरफ्तारहजारी पंचायतआरटीआई में खुली आरओ खरीद की पोल, जांच की मांगमैथन सेंट्रल स्कूल में साइबर अपराध के प्रति जागरूकताJSSC-CGL रद्द होने पर भड़का आक्रोश, नौकरी बचाने सड़क पर उतरे कर्मचारीजीवन कौशल प्रशिक्षण के साथ युवाओं ने ली नशामुक्ति की शपथ
Uncategorized

झारखंड राज्य तैराकी प्रतियोगिता के लिए बोकारो टीम का सेलेक्शन ट्रायल 19 को

July 13, 2026 Khaberaajtak@gmail.com 1 min read

डीपीएस बोकारो में चयनित होगी टीम, 24 जुलाई से रांची में होगा स्टेट चैम्पियनशिप

बोकारो (ख़बर आजतक) : तैराकी के क्षेत्र में बोकारो के प्रतिभावान बच्चों के लिए अपना हुनर दिखाने का सुनहरा अवसर एक बार फिर आया है। आगामी 24-26 जुलाई, 2026 को होटवार, रांची स्थित वीर बुद्ध भगत एक्वेटिक स्टेडियम, मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स स्विमिंग पूल में 16वीं जूनियर एवं सब-जूनियर झारखंड राज्य तैराकी प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। झारखंड तैराकी संघ के अधीन रांची जिला तैराकी संघ की ओर से होने वाले उक्त स्टेट चैंपियनशिप के लिए बोकारो जिले की टीम गठित की जानी है। इस निमित्त आगामी 19 जुलाई (रविवार) को बोकारो जिला तैराकी संघ की ओर से सेक्टर-4 स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) बोकारो के स्विमिंग पूल में सेलेक्शन ट्रायल रखा गया है।

सोमवार को इस आशय की जानकारी देते हुए बोकारो जिला तैराकी संघ के अध्यक्ष एवं डीपीएस बोकारो के प्राचार्य डॉ. ए. एस. गंगवार ने बताया कि सेलेक्शन ट्रायल ओपन है। इसमें जिले के किसी भी विद्यालय, क्लब, ग्रामीण क्षेत्रों एवं अन्य जगहों के स्वतंत्र प्रतिभागी भी शामिल हो सकते हैं। चयन ट्रायल में शामिल होने को इच्छुक प्रतिभागी प्रातः 7.00 बजे रिपोर्ट करेंगे। उन्हें अपने पहचान-पत्र एवं एड्रेस प्रूफ के साथ अपना स्विमिंग कॉस्ट्यूम लेकर आना अनिवार्य होगा। ट्रायल के तहत विभिन्न स्पर्धाओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले चयनित तैराकों को बोकारो टीम में शामिल होने का अवसर मिलेगा और वे होटवार, रांची में होने वाली राज्यस्तरीय उक्त प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे।

डॉ. गंगवार ने बताया कि स्विमिंग की फ्री स्टाइल, बैक स्ट्रोक, ब्रेस्ट स्ट्रोक, बटरफ्लाई स्ट्रोक, व्यक्तिगत मेडले, फ्रीस्टाइल रिले और मेडले रिले रेस वर्गों में प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा। ट्रायल के दिन ही मौके पर मौजूद प्रतिभागियों को राज्यस्तरीय उक्त प्रतियोगिता के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि बोकारो जिला तैराकी संघ बच्चों और युवाओं का तैराकी-कौशल लगातार निखार रहा है। यहां के नवोदित तैराकों ने विभिन्न स्तरों पर अपनी काबिलियत का लोहा मनवाते हुए कई बार पुरस्कार जीते हैं। उन्होंने सेलेक्शन ट्रायल और राज्यस्तरीय उक्त प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों को अपनी शुभकामनाएं दीं।

← खूंटी पुलिस ने पीएलएफआई के सक्रिय सदस्य को किया गिरफ्तार, हथियार बरामद दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग से दहला सेक्टर-4, मेडिकल के बाहर महिला को बनाया निशाना →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Opinion

View All →
रम
रमेश शर्मा
वरिष्ठ संपादक

भारत की विदेश नीति में एक नए युग की शुरुआत हो रही है।

पव
पवन वर्मा
राजनीतिक विश्लेषक

लोकतंत्र की जड़ें मज़बूत करने के लिए शिक्षा में सुधार जरूरी है।

नप
नेहा पाटिल
आर्थिक विशेषज्ञ

बजट से आम जनता को राहत मिलने की उम्मीद थी, पर महंगाई चुनौती बनी है।

अक
अरुण कुमार
पूर्व IAS अधिकारी

सरकारी तंत्र में पारदर्शिता लाने के लिए डिजिटल इंडिया की पहल कारगर है।