झारखंड राज्य सूचना आयोग के चार नए सूचना आयुक्तों ने ली शपथ

रांची: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने बुधवार को लोक भवन स्थित दरबार हॉल में आयोजित समारोह में अनुज कुमार सिन्हा, तनुज खत्री, अमूल्य नीरज खलखो और शिवपूजन पाठक को झारखंड राज्य सूचना आयोग के राज्य सूचना आयुक्त पद की शपथ दिलाई। इस अवसर पर राज्यपाल ने सभी नवनियुक्त आयुक्तों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

समारोह में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, राज्यसभा सांसद महुआ माजी और बैद्यनाथ राम सहित कई वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। मुख्य सचिव अविनाश कुमार ने नियुक्ति वारंट का वाचन किया, जबकि अपर मुख्य सचिव डॉ. नितिन कुलकर्णी ने शपथ ग्रहण की औपचारिकताएं संपन्न कराईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *