
रांची: राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे पर कैंब्रियन पब्लिक स्कूल, कांके रोड के विद्यार्थियों ने सदर अस्पताल और सीसीएल गांधीनगर अस्पताल का दौरा कर चिकित्सकों को थैंक यू कार्ड भेंट किए।

इस दौरान डॉक्टरों ने छात्रों को मौसमी बीमारियों से बचाव, स्वच्छता और स्वस्थ जीवनशैली के बारे में जानकारी दी। विद्यालय की निदेशक सह प्राचार्या परमजीत कौर ने कहा कि ऐसी पहल बच्चों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और चिकित्सकों के प्रति सम्मान की भावना विकसित करती है। विद्यालय में इस अवसर पर डॉ. विधानचंद्र राय को भी श्रद्धापूर्वक याद किया गया।
Leave a Reply